दिवाली 2022 में कब है? Diwali 2022 Me Kab Hai?: दिवाली (दीपावली) निस्संदेह भारत में सबसे अधिक मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। दीवाली, जिसे रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, धनतेरस से शुरू होती है और भाई दूज पर समाप्त होती है।
दिवाली 2022 में कब है? (Diwali 2022 Me Kab Hai?)
हिंदू पंचांग (Hindu calendar) के अनुसार, दिवाली 2022 में 24 अक्टूबर, 2022 को मनाई जाएगी। इस दिन, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिसे दिवाली पूजा या लक्ष्मी गणेश पूजन के रूप में जाना जाता है।
पिछले साल 2021 में दिवाली 4 नवंबर, 2021 को मनाई गई थी।
2022 में दिवाली मनाने का समय: शुभ मुहूर्त (Diwali 2022 Date Time)
अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:27 बजे शुरू होगी |
अमावस्या तिथि 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04:18 बजे समाप्त होगी |
लक्ष्मी पूजन का समय व मुहूर्त: 24 अक्टूबर शाम 06:53 से रात 08:16 तक
Happy Diwali 2022 Wallpaper Download
Download
दीपावली का महत्व और इतिहास
दीपावली का इतिहास (Diwali ka Itihas)
दिवाली का संबंध रामायण (Ramayana) से है। दिवाली का त्योहार भगवान राम के अपने घर अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
रामायण के अनुसार राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र राम को 14 वर्ष के लिए वन में वनवास भेज दिया गया था।
भगवान राम इस दिन वह 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या वापस लौटे थे। भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने के ख़ुशी में प्रकाश का पर्व दीपावली मनाया गया।
कहा जाता है कि जब भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता अयोध्या आए थे तो उनका स्वागत अयोध्या वसीयोने दीप जलाकर कर बड़े ही हर्ष उल्लाश से किया था |
दीपावली का महत्व (Diwali ka mahatva)
दीपावली खुशी का त्योहार है इस दिन लोग एक दूसरे के घर जा कर मिठाईया बाटते है | यह रोशनी का त्यौहार है |
दिवाली की रोशनी हमारे अंदर की बुराई को नष्ट कर, अंधेरे छाया और बुराइयों को मिटाने और हमें शेष वर्ष के लिए अपनी सद्भावना के साथ आगे बढ़ने की शक्ति और उत्साह देने का समय दर्शाती है।



